फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहरण के लंबित मामलों में करें कार्रवाई

Mon, 08 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी कार्यालय में रविवार को एसपी ने लंबित मुकदमों के विवेचनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें विवाह के लिए अपहरण या प्रलोभन देने के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए विवेचकों को निर्देश दिए। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी विवेचक अपहृताओं की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें। अपहृत बालक, बालिकाओं की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने विवेचकों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। प्रत्येक मामले में गहन जांच के साथ तथ्यों को मजबूत करने पर ध्यान दें। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें