केंद्रीय विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कृत कबड्डी टीम के खिलाड़ी
पडरौना। केंद्रीय विद्यालय गांगरानी परिसर में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद में कड्डी, दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कबड्डी में टैगोर सदन की टीम विजेता और शिवाजी सदन की टीम उप विजेता घोषित हुई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू कराई। टैगोर सदन और शिवाजी सदन के बीच प्रतियोगिता हुई। कबड्डी के पहले राउंड में दोनों टीम एक-एक प्वाइंट बनाकर बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद अंतिम समय में टैगोर सदन ने दूसरा प्वाइंट बनाकर मैच जीत लिया। निर्णायक मंडल ने टैगोर सदन टीम को विजेता और शिवजी सदन की टीम को उपविजेता घोषित किया। इसके बाद विद्यालय स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता धावक समेत अन्य सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सौरभ श्रीवास्तव, सुनील चौरसिया, अजीत अग्रहरी, मुन्नौवर हुसैन आदि मौजूद रहे।