संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर की तरफ से रविवार को आर्या ताइक्वांडो फिटनेस सेंटर कसया कुशीनगर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा हुआ। इसमें ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर से कुल 60 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें से 59 खिलाड़ियों का सिंगल प्रमोशन तथा दिव्यांश सिंह का डबल प्रमोशन हुआ।
ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक दीपक कुमार मद्धेशिया व बिंदु गुप्ता ने बेल्ट परीक्षा को संपन्न कराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जायसवाल कहा कि खेल बच्चों के भीतर सर्वांगीण विकास करता है। इसलिए रुचि के अनुसार बच्चों को विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने श्वेता वर्मा, धीरज यादव, अजीत चौहान, अंकित कुमार गुप्ता, मनीषा कुशवाहा आदि परीक्षा में शामिल खिलाड़ियों में प्रमोशन प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस दौरान रामविलास चौधरी, संतोष गुप्ता, संजय पांडेय, कौस्तुभ पांडेय, दिव्यांशु गौड़, अखिलेश सिंह, डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, अजय कुमार गुप्ता, सतीश कुशवाहा, संजीव कुमार साहनी, बालेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।