खड्डा। कस्बे के सरस्वती देवी महाविद्यालय परिसर में बुधवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरित किया गया। एमए चतुर्थ सेमेस्टर के 181 छात्र-छात्राओं में टैबलेट दिया गया।
खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के साथ ज्ञान के सभी आयामों तक पहुंच के लिए उनके बीच स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप का वितरण कर रही है। इससे लाखों युवा लाभान्वित हुए हैं। डिजिटल युग में कैरियर एवं रोजगार के लिए स्मार्टफोन, टैबलेट एवं लैपटॉप उपयोगी माध्यम हैं। युवाओं को इसका सदुपयोग करना चाहिए। टैबलेट वितरण कार्यक्रम को चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा आदि ने संबोधित किया। अंत में प्राचार्य डॉ दीपक कुमार मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विनोद प्रसाद ने किया। इस दौरान दीपक शास्त्री, चंद्रप्रकाश तिवारी, विभा सिंह, शिवम पांडेय, डॉ. अजीत शुक्ल, गौरव त्रिपाठी, उपेश राव, सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे।