तमकुहीरोड। सेवरही में विजयदशमी पर शनिवार को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस मनाया गया। इस मौके पर बौद्धमार्गियों ने महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक सहित कई महापुरुषों की झांकी निकाली। इस झांकी को पूरे कस्बा में भ्रमण किया।
कस्बा के मालगोदाम चौक से शुरू हुए झांकी स्टेशन चौक, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, चनरी चौराहा, आजाद चौक, महाराणा प्रताप चौक, अंबेडकर नगर चौक का भ्रमण किया। आयोजक बृजेश जायसवाल ने कहा कि विजयादशमी का दिन बौद्धमार्गियों के लिए खाश दिन है। इसी दिन सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना कर अपना शेष जीवन बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार में लगा दिया। इसी दिन 1956 में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में अपने सात लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण की थी। इस दिन को बौद्धमार्गी धम्म विजयादशमी व धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस दौरान बैश्य बिरादरी के प्रदेश मंत्री अमरनाथ गुप्ता, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, सभासद पप्पू जायसवाल, रमेश ब्याहुत, महंथ प्रसाद, भीमल बौद्ध, रेनू देवी, राजेंद्र प्रसाद, वंदना बौद्ध, मोतीचंद बौद्ध, मैनेजर भारती, वंदिता बौद्ध, रामायन बौद्ध, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।