फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता वाहन को किया रवाना

Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। ब्लॉक परिसर से मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता वाहन रवाना किया गया। यह वाहन गांव-गांव भ्रमण करेगा। नुक्कड़ नाटक समेत अन्य कार्यक्रम कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन

बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गांव में स्वच्छ भारत मिशन ग्राम के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। टीम के कार्यकर्ता ईमानदारी से अपने दायित्व का पालन करते हुए हर गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। प्रभारी एडीओ पंचायत तैमूर अंसारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का नुक्कड़ नाटक ग्राम सभा के लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। इस दौरान एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, मुन्नालाल विश्वकर्मा, राजू सिंह, अमित गोविंद राव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें