फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला की हत्या में करीबी का हाथ होने का संदेह, CCTV से खुलेगा राज

Fri, 12 Aug 2022 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

जिस कमरे में मुन्नी की हत्या हुई, उसमें एक गिलास में पानी और बिस्कुट रखा मिला था। इससे साफ है कि आरोपी व्यक्ति, मुन्नी देवी का पूर्व परिचित है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुन्नी देवी आमतौर पर किसी अपरिचित व्यक्ति से बात नहीं करती थीं। किसी अंजान को घर में प्रवेश नहीं करने देती थीं।
विज्ञापन
मृतक मुन्नी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेलवा चुंगी स्थित जगदीशपुरम कॉलोनी में रिटायर फौजी रमेश सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (45) की हत्या में किसी करीबी के शामिल होने का संदेह है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार की तस्वीर नजर आई है, जिसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बुुधवार की रात मुन्नी देवी की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। रात में करीब साढ़े नौ बजे बाजार से लौटे उनके बड़े बेटे प्रतीक के शोर मचाने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। मुन्नी के पति रमेश सिंह अब बाहर नौकरी करते हैं। उनका छोटा बेटा अनिकेत ननिहाल गया था, जबकि बेटी ज्योति दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। उनके घर के बाहरी कमरे में दो छात्र किराए रहते हैं। वे दोनों बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे अपने गांव चले गए थे।

घटना की सूचना पाकर एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रीतेश सिंह, टीम सहित पहुंचे। फॉरेसिंक एक्सपर्ट और डॉग स्कवायड की मदद से हत्यारोपी का सुराग लगाने की कोशिश हुई। उनके घर से निकलकर मोहल्ले में कुछ दूर तक एक गली में स्वान गया। वहां एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने देखा। उसमें एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया। बृहस्पतिवार की भोर में करीब चार बजे तक पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन


अंजान लोगों से नहीं मिलती थी मुन्नी
जिस कमरे में मुन्नी की हत्या हुई, उसमें एक गिलास में पानी और बिस्कुट रखा मिला था। इससे साफ है कि आरोपी व्यक्ति, मुन्नी देवी का पूर्व परिचित है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुन्नी देवी आमतौर पर किसी अपरिचित व्यक्ति से बात नहीं करती थीं। किसी अंजान को घर में प्रवेश नहीं करने देती थीं।

रकम देकर हत्या कराने की आशंका
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि 24 घंटे की छानबीन में पुलिस को इस बात के सुराग मिले हैं कि वारदात में कोई करीबी शामिल है। हालांकि, हत्या के तौर-तरीकों से पुलिस मान रही है कि किसी को रकम देकर वारदात कराई गई है। घटना की तह तक जाने के लिए महिला के परिवार, रिश्तेदार सहित अन्य लोगों से पुलिस जानकारी ले रही है। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति पर पुलिस का संदेह गहराया है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। महिला के किसी नजदीकी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें