खडडा। थाना क्षेत्र ग्राम रामपुर गोनहा में संदिग्ध व अनजान लोग तेजी से घर बनाकर आबाद हो रहे हैं, इसमे एक समुदाय की संख्या ज्यादा है। बसने वाले लोग सरकारी व राजदरबार की जमीनों को कब्जा रहे हैं। अब राजस्व विभाग ने छानबीन शुरू किया है। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहा की प्रधान तथा अन्य लोगों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है की गांव में अनजान व्यक्ति लगातार घर बनाकर आबाद हो रहे हैं। सरकारी व राजदरबार की जमीनों पर कब्जाए लोगों से बाहरी लोग जमीन खरीद कर घर बनाकर परिवार सहित बस रहे हैं। इस संबंध में तहसीलदार खडडा महेश कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।