फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सूर्य प्रताप को मिला राज्यपाल का प्रशंसा पत्र

Sat, 17 Aug 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के रहसू निवासी सूर्य प्रताप मिश्रा को राज्यपाल ने प्रशंसा पत्र भेजा है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

सूर्य प्रताप मिश्र सामाजिक कार्यकर्ता है। उन्होंने 10,000 शोषित बच्चों को सरकारी विभागों और एनजीओ के साथ मिलकर बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी से बचाया है। वे पर्वता रोही भी रह चुके हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से समाज कार्य विषय से परास्नातक कर कई बड़ी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करते हुए एटा जिले में ईंट-भट्टे से 131 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया था। इसके लिए उन्हें मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाला कृष्ण नारायण ने प्रशंसा पत्र दिया था। ऐसे कार्यों के लिए वे कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। अब उन्हें राज्यपाल ने प्रशंसा पत्र भेजा है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें