फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्विलांस सेल ने ढूंढ़ निकाला गुम हुआ 130 मोबाइल फोन

Fri, 27 Sep 2024 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मोबाइल फोन खो जाने के बाद पीड़ितों की तरफ से की गई शिकायतों के आधार पर सर्विलांस सेल की टीम ने खोये हुए मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला। 30 लाख कीमत के 130 मोबाइल फोन को बरामद करने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय बुलाकर एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने उनके स्वामियों को मोबाइल सौंप दिया। चोरी व खोये हुए मोबाइल फोन को पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि विभिन्न कंपनियों की 130 मोबाइल फोन की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपये आंकी गई है। लोगों की ओर से मिल रही शिकायतों के बाद सर्विलांस सेल को खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया था। सर्विलांस सेल की टीम ने विभिन्न कंपनियों के मल्टी मीडिया 130 मोबाइल को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस कार्यालय सभागार में उनके स्वामियों को बुलाकर मोबाइल सौंप दिया गया। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस सेल के एसआई शरद भारती, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार, सुशील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार यादव, आतिश कुमार, कांस्टेबल राहुल यादव व रणवीर सिंह प्रियदर्शी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें