बनकटा बाजार। बघौचघाट उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों में मंगलवार की दोपहर तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। तेज आंधी और बारिश में मेन लाइन का विद्युत पोल सहित तार ग्राम पंचायत शेरपुर के घघरी नाला के पास गिर गए हैं, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लगातार 48 घंटे से बिजली बंद रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांवों में अंधेरा पसरा है, वहीं पेयजल आपूर्ति बाधित होने से जल संकट गहराता जा रहा है।