पडरौना। डीएम ने जनवरी से मार्च तक जिले के थाना परिसर में द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के लिए पर्यवेक्षक नामित कर अधिकारियों का रोस्टर जारी किया है। राजस्व, पुलिस, चकबंदी अधिकारी थानावार कार्यक्रम में मौजूद रहकर लोगों की शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि 13 जनवरी को पडरौना कोतवाली में पर्यवेक्षक के रूप में सदर एसडीएम व सीओ पडरौना, जटहा बाजार में चकबंदी अधिकारी पडरौना, संबंधित थानाध्यक्ष, थाना कुबेर स्थान में तहसीलदार पडरौना व संबंधित थानाध्यक्ष या थाना कोतवाली पडरौना पर्यवेक्षक होंगे। थाना रविंद्रनगर में नायब तहसीलदार पडरौना व संबंधित थानाध्यक्ष, कसया में उप जिलाधिकारी कसया और सीओ कसया, थाना चौराखास में नायब तहसीलदार कसया व संबंधित थानाध्यक्ष पर्यवेक्षक होंगे।
हाटा में उपजिलाधिकारी व थानाध्यक्ष हाटा, अहिरौली बाजार में तहसीलदार हाटा व थानाध्यक्ष, खड्डा में तहसीलदार खड्डा व संबंधित थानाध्यक्ष, हनुमानगंज में उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक खड्डा, नेबुआ नौरंगिया में नायब तहसीलदार खड्डा व संबंधित थानाध्यक्ष पर्यवेक्षक होंगे। तरयासुजान में सहायक आयुक्त स्टांप व संबंधित थानाध्यक्ष, पटहेरवा में उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज, सेवरही में बंदोबस्त अधिकारी व थानाध्यक्ष, विशुनपुरा में चकबंदी अधिकारी कसया व थानाध्यक्ष पर्यवेक्षक होंगे। थाना बरवापट्टी में राजस्व निरीक्षक व थानाध्यक्ष, तमकुहीराज में तहसीलदार तमकुहीराज व थानाध्यक्ष, तुर्कपट्टी में नायब तहसीलदार तमकुही राज व संबंधित थानाध्यक्ष पर्यवेक्षक होंगे। कप्तानगंज में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व संबंधित थानाध्यक्ष, रामकोला में तहसीलदार कप्तानगंज व संबंधित थानाध्यक्ष को पर्यवेक्षक नामित किया जा रहा है।
इसी तरह 27 जनवरी को थाना पडरौना सदर, जटहा बाजार, कुबेरस्थान, रविंद्रनगर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी पडरौना व क्षेत्राधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को नामित किया गया है।