सेवरही के लोकमान्य इंटर कालेज में नए प्रधानाचार्य सुनील मिश्र ने संभाला कार्य भार।संवाद
तमकुहीरोड। लोकमान्य इंटर काॅलेज सेवरही के वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार मिश्र ने बुधवार को कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। वे कॉलेज में इतिहास विषय के प्रवक्ता हैं। प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर काॅलेज के प्रबंधक डाॅ. उमेशचंद्र शाही ने सुनील कुमार मिश्र को पद भार ग्रहण कराया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, विजय देवड़ा, अमरनाथ गुप्ता, डाॅ. डीएन राय, तारेश्वर तिवारी, संतोष बरनवाल, रामाश्रय कुशवाहा, जयचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद