फाजिलनगर। बीआरसी परिसर में मंगलवार को शिक्षा मित्र और अनुदेशकों के साथ बैठक हुई। इसमें परिषदीय विद्यालय में आयोजित होने वाली समर कैंप की तैयारियों पर चर्चा की गई है। बीईओ ने विजय पाल नारायणन त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा छह से आठ तक के छात्र छात्राओं के लिए विद्यालयों 21 मई से दस जून तक सभी विद्यालयों में सुबह सात बजे से दस बजे तक समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। समर कैंप के दौरान बच्चों को खेल-कूद, कला, संगीत गतिविधियों से जोड़ा जाए ।