सुकरौली। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के ध्वस्तीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई पूरी कर ली गई है। लोक निर्माण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर इसे ध्वस्त करने संस्तुति दे दी है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब इन केंद्रों को ध्वस्त किया जाएगा। सुकरौली कस्बे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हालत में है। कई बार ओपीडी के दौरान इसका छत टूटकर गिर चुका है। लंबे समय से इसके जीर्णोद्धार की मांग थी। अब निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग ने इसकी जांच पड़ताल की है। विभाग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर इसकी ध्वस्तीकरण अपनी रिपोर्ट भेज दी है।