फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभिलेखों का सत्यापन कराएं गन्ना किसान

Fri, 24 Jul 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। पेराई सत्र 2026-27 को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से 20 जुलाई से 30 अगस्त तक ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन चल रहा है। इसके लिए गन्ना पर्यवेक्षक और संबंधित चीनी मिल के कर्मचारी किसानों के घर और सार्वजनिक स्थलों पर सट्टा प्रदर्शन कर रहे हैं।ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लक्ष्मीगंज राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गन्ना किसानों से निर्धारित अवधि में अपने अभिलेखों का सत्यापन करा लें। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीगंज गन्ना विकास समिति से रामकोला, ढाढ़ा और पिपराइच चीनी मिल को गन्ना आवंटित होता है। समिति के पर्यवेक्षक और संबंधित चीनी मिल के कर्मचारियों गन्ने का सर्वे कर सट्टा का प्रदर्शन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें