फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन जिलों के गन्ना किसानों को किया प्रशिक्षित

Sat, 29 Jun 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बाबू गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरही में शुक्रवार को देवरिया, बस्ती और गोंडा जिले के विभिन्न समितियों से आए गन्ना किसानों को संस्थान के वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षित किया। इस दौरान उन्हें कीट प्रबंधन, नवीन कृषि यंत्रों के प्रयोग, उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल, संतुलित मात्रा में कीटनाशकों व उर्वरकों के प्रयोग के साथ-साथ अन्य जानकारियां भी दी गईं। वैज्ञानिकों ने बताया कि गन्ने की उपज लागत को कम करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

सेवरही के बाबू गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं शोध संस्थान में देवरिया व गोंडा के 50-50, बस्ती से आए 47 समेत 147 गन्ना किसानों को गन्ने की उन्नत खेती के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. सुभाषचंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वांचल गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है। यहां हजारों हेक्टेयर भूमि में हर साल गन्ने की खेती की जाती है। सरकार किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। शिविर में किसानों को कीट प्रबंधन, नवीन कृषि यंत्रों का प्रयोग, सहफसली, उन्नतशील बीज का इस्तेमाल, संतुलित उर्वरकों व कीटनाशकों के प्रयोग के साथ अन्य जानकारियां भी दी गईं। प्रशिक्षण के लिए आये किसानों ने संस्थान के गन्ना परिक्षेत्र एवं प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया और नवीन कृषि यंत्रों के साथ गन्ने की खेती के बेहतर प्रबंधन के बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अर्चना सिराडी, डॉ. विनय कुमार मिश्र, डॉ. वाईपी भारती, डॉ. कमलकिशोर साहू, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. कृष्णपाल सिंह, प्रेमप्रकाश द्विवेदी, संजय शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें