फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घटतौली का आरोप लगाकर गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामकोला चीनी मिल के गुलहरिया पी गन्ना तौल केन्द्र पर प्रदर्शन करते किसान।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपरा बाजार। रामकोला चीनी मिल के गन्ना तौल केंद्र गुलहरिया-पी पर सोमवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि गन्ना लोड ट्राला को दूसरे धर्मकाटा पर तौल कराया तो छह क्विंटल 85 किलोग्राम घटतौली मिला।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रामकोला चीनी मिल की तरफ से गुलहरिया में गन्ना तौल केंद्र स्थापित किया गया है। यहां क्षेत्र के धर्मपुर, नरचोचवा, गुलहरिया, पसरमापुर के किसानों का गन्ना तौल होता है। सोमवार को गन्ना किसान शैलेश तिवारी, जोगिंदर सिंह, खरचू पाल, इब्राहिम, शिवध्यान तिवारी, मुस्ताक आदि किसानों ने घटतौली का आरोप लगा हंगामा करने लगे। किसानों ने एक गन्ना लोड टैक्टर ट्राला को तौल केंद्र के काटा पर तौल कराया। इसका वजन 257 क्विंटल हुआ। वहां से लाकर ट्राला को धरनीपट्टी पर तौल कराया, तो 264 क्विंटल 85 किलोग्राम वजन हुआ। इसके अनुसार गन्ना लोड टाला में सात क्विंटल 85 किलोग्राम की घटतौली मिली। किसानों ने मील व जिले के अधिकारियों को सूचना देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर गन्ना लोड टैक्टर ट्राला थाने पर लाकर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को गन्ना सचिव अंगद प्रसाद, सीडीआई राजेंद्र, लिपिक रामप्रसाद तिवारी, मील के केन मैनेजर नगेंद्र सिंह तोमर आदि थाने पहुंच कर किसानों के साथ गन्ना लोड टैक्टर ट्राला को लेकर केशव पट्टी पहुंचे, जहां फिर से तौल में 263 क्विंटल 85 किलोग्राम हुआ। इसमें छह क्विंटल 85 किलोग्राम की घटतौली मिली। गन्ना सचिव ने बताया कि बाट की नापतौल की जांच कराया जाएगा। फिलहाल किसान एफआईआर के लिए थाने पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें