फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से गन्ने की फसल जली

Thu, 30 Mar 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज किसानों ने गांव में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बगहा के मठिया टोला के पास खेत के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों में स्पार्किंग से गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे दो किसानों की खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। इससे नाराज गांव के लोगों ने बुधवार की सुबह खेत के पास करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि बिजली निगम की लापरवाही से रामअवतार और कमलेश दुबे के खेत में आग लगी है। खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा है। बिजली का तार पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इसको बदलने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। इस दौरान नत्थू मद्धेशिया, प्रदीप दुबे, आलोक यादव, तबारक अली, गुड्डू निषाद, धर्मेंद्र यादव, सूर्यभान यादव, दयाशंकर दुबे, जनार्दन पांडेय, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें