फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्र बनेंगे पर्यावरण मित्र, साथियों को करेंगे जागरूक

Mon, 20 May 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पर्यावरण को बचाने के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों में पर्यावरण क्लब बनेगा। प्रत्येक विद्यालय में कक्षावार चार-चार विद्यार्थियों का चयन पर्यावरण क्लब के लिए किया जाएगा। क्लब में चयनित विद्यार्थी सहपाठियों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 361 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए अभी तक प्रशासन की तरफ से पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। जिसमें हर वर्ष लाखों पौधे लगाए जाते हैं, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सकें। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी इसमें अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा। प्रत्येक स्कूल में पर्यावरण क्लब बनाने की योजना तैयार की गई है। उनमें पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे। जिसमें हर कक्षा के कुछ छात्र-छात्राओं को पर्यावरण मित्र बनाया जाएगा। यह पर्यावरण मित्र अपने साथियों के साथ स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संचयन, स्वच्छता आदि कार्य नियमित रूप से करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में पर्यावरण क्लब का गठन होगा। इस क्लब में चयनित विद्यार्थियों के साथ विभाग आगामी जुलाई से अगस्त तक पर्यावरण सप्ताह-पखवाड़े का आयोजन करेगा। इसमें जागरूकता कार्यक्रम कर पौधरोपण से होने वाले लाभ के बारे में बताया जागएा। उन्हें पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें