फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कंप्यूटर से पढ़ेंगे प्राथमिक विद्यालय बाजूपट्टी के विद्यार्थी

Tue, 02 Jul 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को विद्यालय खुले। अधिकारियों ने विद्यार्थियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाजूपट्टी में पहले ही दिन छात्रों को कंप्यूटर जैसे तकनीकी शिक्षा का उपहार मिला।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने छात्रों को रोली चंदन लगाकर स्वागत किया। विद्यालय में कंप्यूटर व प्रिंटर का उद्घाटन किया। स्कूल के छात्र अब कंप्यूटर से पढ़ाई करेंगे। डीपीआरओ ने कहा कि सरकार चाहती है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी कंप्यूटर सीखकर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करें। इसीलिए विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। कंप्यूटर का ज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक रमायन यादव, ग्राम प्रधान उग्रसेन यादव, राम आधार तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक, राजन कुमार शुक्ल सहायक अध्यापक, साक्षी आर्या, रेनू यादव शिक्षा मित्र, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
पौधे देकर विद्यार्थियों का किया स्वागत
तुर्कपट्टी। जनपदीय आदर्श विद्यालय रुदवलिया में नामांकित 368 विद्यार्थियों में दो-दो पौधे देकर उनका स्वागत किया गया। उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों काे सबसे पहले शिक्षकों ने चंदन लगाया। उन्हें अपने घर के आसपास पौधरोपण करने के लिए दो-दो पौधे दिए गए। बीईओ मुकेश नाथ मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण ही पर्यावरण संरक्षण का एक मात्र उपाय है। इसलिए सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। पौधरोपण वितरण कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, लालसा चौहान, मुन्ना मिश्रा, नेपाल सेठ, राजेश मद्धेशिया आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राम प्रधानाध्यापक रामकुमार प्रसाद, सुनील त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मनोज सिंह, दीपक सिंह, मंजूर आलम, शाह आलम, सुनैना मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शिक्षक ने 12 वर्षों में वितरित किए पच्चीस हजार पौधे
शिक्षक सुनील त्रिपाठी ने 12 वर्षों में लगभग 25000 पौधे बच्चों में वितरित किया है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के भाव पैदा करना है पौधा देते समय बच्चों से कहते हैं कि वे अपने माता-पिता से भी दो-दो पौधे लगवाएं तथा उन पौधों का नाम देश के महापुरुषों के नाम पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें