फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यटन प्रबंधन के गुर सीखने पहुंचे आजमगढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विश्व पर्यटन दिवस से पहले शुक्रवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर कुशीनगर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप और तथागत बुद्ध की प्रतिमा समेत प्रमुख बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किताबों में पढ़े पर्यटन प्रबंधन और विरासत संरक्षण के पहलुओं को स्थल पर पहुंचकर समझा।महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में विद्यार्थियों को तथागत बुद्ध के महापरिनिर्वाण से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों, मंदिर की विशेषताओं और कुशीनगर के बौद्ध पर्यटन में महत्व की जानकारी दी गई। पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षण अधिकारी शादाब खान और पर्यटक गाइड टीके राय ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्थलों की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को उपलब्ध सुविधाओं, स्थल प्रबंधन, पर्यटक सुविधाओं, विरासत संरक्षण और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों को भी समझा। विद्यार्थियों ने कुशीनगर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के अनुभव और पर्यटन व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें