फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुंबई में मिला तीन दिन से लापता छात्र

Wed, 22 Apr 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे के वार्ड संख्या 14 से तीन दिन पूर्व लापता सातवीं का छात्र मंगलवार को मुंबई में मिला। कल्याण रेलवे स्टेशन पर मिले छात्र को जीआरपी ने अपने संरक्षण में ले लिया है। यहां के मनीष दूबे का 11 वर्षीय पुत्र शिवम दूबे 18 अप्रैल को स्कूल के लिए निकला था। उसके बाद लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पटहेरवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इसी दौरान मंगलवार की सुबह मुंबई के कल्याण जंक्शन पर एक व्यक्ति ने बच्चे की बारे में मुंबई पुलिस को सूचना दी कि एक ब बच्चा यहां अपने परिजनों को तलाश रहा है। वहां पहुंची जीआरपी ने बच्चे से उसके माता पिता के बारे में जानकारी ली तो उसकी पहचान फाजिलनगर क्षेत्र के लापता छात्र के रूप में हुई। इसके बाद मुंबई जीआरपी ने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों को देते हुए पटहेरवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पटहेरवा पुलिस टीम परिजनों के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गई है। इस संबंध में चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व गायब छात्र मिल गया है। उसे लेने के लिए पुलिस टीम परिजनों के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गई है। छात्र किन परिस्थितियों में घर से मुंबई पहुंचा है, इसकी जानकारी बच्चे के आने का बाद हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें