फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने दिया धरना, छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग

विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में ताला बंद कर धरना देते छात्र नेता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने दिया धरना, छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग
विज्ञापन

पडरौना/टेकुआटार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के छात्र नेताओं ने मंगलवार को चार घंटे तक धरना दिया। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।
मंगलवार की सुबह कॉलेज के छात्रनेता छात्रसंघ चुनाव की मांग करते हुए आंदोलन करने लगे। छात्रनेताओं से सबसे पहले कॉलेज के प्रशासनिक भवन में ताला बंद कर दिया। उसके बाद धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं के आंदोलन की जानकारी होने पर पहुंचे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने आश्वासन देकर छात्रनेताओं को शांत कराना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन से चुनाव संबंधी निर्देश मांगा जाएगा। यदि चुनाव कराने के लिए निर्देश मिला तो चुनाव कराया जाएगा। प्राचार्य पांडेय ने बताया कि बुधवार से महाविद्यालय गेट पर छात्रों की रसीद, आधार कार्ड व ड्रेस चेक होगा। बाहरी विद्यार्थियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। इस दौरान सूरज चौरसिया, कृष्णा पांडेय, अभिषेक मिश्र, प्रत्युन शुक्ल, आदित्य गोंड, अजीत पांडेय, स्नेहिल मिश्र, अतुल मिश्र, किशन मिश्र, अभिषेक शुक्ल, दीपक तिवारी, विश्वजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें