उजारनाथ। पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित सिंदुरिया बुजुर्ग गांव के पास बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोगों ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करमैनी डीह निवासी सेजरा खातून पटहेरवा के एक इंटर काॅलेज में पढ़ती है। सोमवार को वह सहेलियों के साथ साइकिल से स्कूल से घर जा रही थी। अभी वह सिंदुरिया बुजुर्ग गांव के पास पहुंची ही थी कि बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोग उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया, हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।