पंपसेट पलटने से दबकर छात्र की मौत
जटहां बाजार। क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के गुर्जहवा में गुरुवार की शाम पंपसेट पलटने से दबकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति पंपिंगसेट लेकर खेत से लौट रहा था। उसी दौरान पंपसेट पलट गया और सातवीं का 14 वर्षीय छात्र सुरेंद्र कुशवाहा उसकी चपेट मेें आ गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से छात्र के घर कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।