खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव निवासी साहिल गांव के ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। पुलिस को तहरीर देकर साहिल ने बताया है कि बुधवार को उसके साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने कॉलेज गेट के बाहर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने सीएचसी में उसका इलाज कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। संवाद