रामकोला। नगर पंचयत की तरफ से कस्बा के महाराणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से चौक के पास पाथवे समेत अन्य निर्माण कार्य के अलावा पथ प्रकाश के लिए विक्टोरिया लाइट लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 35 लाख रुपये से कस्बा के महाराणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण कार्य कराने के लिए स्वीकृत मिली है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस माह के अंत तक इसका निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा।