फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शताब्दी वर्ष कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति

Sat, 13 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक होटल में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक हुई। शताब्दी वर्ष को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष बना रहे हैं। संघ के इस 100 वर्ष की यात्रा में देश में जो हिंदुतव का वातावरण है, पूरा समाज देख रहा है। यह समाज मेरा है, यह देश मेरा है, इन शब्दों को जोड़ने का कार्य संघ करता है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर व जिला स्तर पर युवा केंद्रित कार्यक्रम करने का है। संघ का अंतिम कार्यक्रम सभी स्थानों पर शाखा लगाना है। वहीं उन्होंने कहा कि समर्पण वहीं होता है, जिसको देने में कष्ट की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य समर्पण के आधार पर हीं चलता है। इस दौरान रवि कृर्ति, पंकज, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेश, मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें