फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

Mon, 18 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को पूर्वांचल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तीन फरवरी को लखनऊ के एक गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले संगठन के स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों में काम करती है। संगठन व्यापारियाें के हितों के साथ समझौत नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन फरवरी को लखनऊ के एक गेस्ट हाउस में संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक व्यापारी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावें। बैठक को प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश पांडेय, पिंटू जायसवाल, मोहन पटेल, रऊफ आलम, जीवन देव वर्मा, पप्पू सोनी आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अशोक मिश्र ने की।
इस दौरान ओम प्रकाश कसौधन, योगेंद्र जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, नाथू सिंह पटेल, मुख्तार अहमद, सिराज अहमद, ओमप्रकाश कसौधन, उपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें