तमकुहीरोड। कस्बा के अजय नगर में ब्रह्मर्षि समाज की बैठक हुई। इसमें 10 मई को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाने की रणनीति बनाई गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रजेश राय ने कहा कि भगवान परशुराम सभी लोगों के आराध्य हैं। उनके आदर्शों का अनुकरण करना और सामाजिक समरसता का माहौल बनाना लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज से जुड़े लोगों में जिम्मेदारी बांटी। इस दौरान बबलू राय, ग्राम प्रधान संघ के सेवरही ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, दुर्गेश राय, संजय राय, राजेश राय, अखिलेश राय, मनीष राय आदि मौजूद रहे। संवाद