फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी जोड़ाें की पिटाई उठक-बैठक करा छोड़ाे

Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना के एक गांव के पास सरेह स्थित गन्ने के खेत में आपत्तिजनक स्थिति में दो प्रेमी जोड़ाें को देखकर राहगीरों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद उठक-बैठक कराई व माफी मांगने पर छोड़ दिया। नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव के सरेह में बुधवार शाम को दो जोड़े प्रेमी-प्रेमिका सड़क के किनारे गन्ने के खेत में आपत्तिजनक हालत में थे। इसकी भनक जब राहगीरों को लगी तो गन्ने के खेत में पहुंच गए। लोगों ने चारों को पकड़ कर पहले उनकी धुनाई की और कान पकड़कर उठक बैठक कराई। दोनों प्रेमी युगल के ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाई तो उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें