संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर सेंट्रल बैंक के पास सोमवार को कोचिंग करने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कुशीनगर चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसे गंभीरता से लेते पुलिस ने खोजबीन कर महज दो घंटे में कुशीनगर के रामाभार स्तूप के पास बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द कर लिया। कुशीनगर चौकी इंचार्ज अवनीश सिंह ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के पिपराझाम निवासी अभिषेक रावत बाइक से कोचिंग करने कुशीनगर आए थे। वे सेंट्रल बैंक के पास एक चाय की दुकान के पास बाइक खड़ी कर पढ़ने चले गए। लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। इस सूचना पर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांस्टेबल राहुल कुमार और कमलेश यादव के साथ खोजबीन शुरू की। कोचिंग के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला, लेकिन उसमें कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था। सूत्रों को सक्रिय कर वाहनों की जांच कर चोरी की बाइक को रामाभार स्तूप के गेट पास से बरामद कर लिया। इसके बाद वाहन स्वामी को बुलाकर बाइक सुपुर्द कर दी गई। संदाद