फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटा बोला-कई बार थाने से लेकर गांव में हुई पंचायत, फिर भी हरकतों से बाज नहीं आए पिता

Sun, 02 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पोते ने किया दादा का अंतिम संस्कार, हत्यारोपी बेटे को शनिवार को न्यायालय से जेल भेजा गया
विज्ञापन

- पूरी संपत्ति बेचना चाहते थे पत्ती, इसकी बात से पुत्र था खफा
60 कठ्ठा जमीन और पत्नी से बदसलूकी बनीं हत्या की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के मठिया सिसवा में शुक्रवार की सुबह पत्ती गुप्ता पर कुदाल से वार कर हत्या करने के आरोपी बेटे दिनेश गुप्ता ने शनिवार को सुबह कोर्ट ले जाया गया। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि कई बार थाने से लेकर गांव में पंचायत हुई। फिर भी पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। उनकी मेरी पत्नी पर बुरी नजर थी। पहले जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटियाई भरपुरवा में नाना द्वारा दी गई 20 कठ्ठा जमीन में से तीन बार में 15 कठ्ठा बेच चुुके थे। अब गांव की 60 कठ्ठा पुश्तैनी जमीन बेचने वाले थे। हालांकि उसे अपने किए अफसोस है। आरोपी का कहना है कि आक्रोश में उससे बड़ी गलती हो गई।
उधर, शुक्रवार की देर शाम जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो अंतिम संस्कार के लिए थोड़ी देर तक असमंजस बनी रही। रिश्तेदार व परिजनों के समझाने पर पोते प्रिंस उर्फ सुशील ने अंतिम संस्कार किया। पिता के हत्यारोपी बेेटे को जब पकड़ा गया तो उसके चेहरे पर शिकन नहीं था, लेकिन शव के अंतिम संस्कार के तीन घंटे के बाद उसने वारदात पर अफसोस जताया, इसीलिए रात में भोजन नहीं किया।
विज्ञापन

रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया निवासी पत्ती गुप्ता (65) की पत्नी लीलावती की एक साल पूर्व मौत हो चुकी है। वह इकलौते बेटे दिनेश गुप्ता और बहू इमरती से करीब दो साल से घर के सामने कटरैन का मकान बनवाकर रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पत्ती गुप्ता घर से 500 मीटर दूर सड़क के किनारे अपने खेत में शौच करने के बाद हाथ धोकर कूल्ला कर रहे थे। इसी बीच बेटे दिनेश ने कुदाल से हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।

...
दो बरस से कहते थे कि उनका कोई नहीं
दिनेश गुप्ता ने बताया कि जमीन बेचने का विरोध करने पर पिता झगड़ा करते थे। गांव से लेकर रिश्तेदारी तक वह दो साल से घूमघूम कर यही कहते थे कि उनका कोई नहीं है। वह हमसे बात भी नहीं करते थे। कुछ पूछने मारपीट पर उतारू हो जाते थे।
...
बहू से करते थे बदसलूकी... मां ने किया था इशारा
दिनेश ने बताया कि अक्तूबर 2019 में वह दुबई कमाने चला गया। इस बीच पिता उसकी पत्नी से बदसलूकी करने लगे। यह बात पत्नी ने फोन पर बताया था। दिनेश को लगा कि पिता ऐसा नहीं करेंगे। इसकी सच्चाई के लिए मां लीलावती से फोन करके पूछा। मां ने बताया कि पैसा कमाने के चक्कर में घर बर्बाद हो जाएगा। तुम्हारे पिता की हरकत ठीक नहीं है। जल्द आ आओ। अक्तूबर 2020 में दिनेश घर आ गया। इसके बावजूद पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
...
दिनेश की पत्नी ने किया था खुदकुशी का प्रयास
दिनेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पिता की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी ने एक साल पहले फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। इस बात पर भी विवाद हुआ था। उसने बताया कि आठ माह पूर्व वह पत्नी के साथ बैठा था तो पिता छिपकर बातें सुन रहे थे। इससे उसे यकीन हो गया कि पिता उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करते हैं।
...
पोता अस्पताल में, पत्ती ने बेच डाला खेत
हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर 2022 को उसके बेटे प्रिंस उर्फ सुशील की तबीयत खराब थी। वह उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया था। इस बीच गांव के प्रधान सहित एक अन्य लोग उसके बेटे को खून दे रहे थे। मौके का फायदा उठाते हुए पिता ने जटहां बाजार स्थित की भूमि बेच दी। दिनेश ने बताया कि जमीन बेचने के बदले मिलनी वाली रकम को वह अपने ऐश-ओ-आराम पर खर्च करता था।
...
बगैर किसी के सूचना दिए चले गए थे पत्ती
दिनेश ने बताया कि जनवरी 2023 को खड्डा तहसील में खतौनी देखने के बाद जानकारी हुई कि उसके पिता खेत बेच दिए। यह बात जब पिता से पूछी तो वह दूसरे दिन बगैर किसी को सूचना दिए घर छोड़कर चले गए। 24 मार्च को गोरखपुर के भटहट में एक सत्संग में मिले। इसके बाद उन्हें घर लाया गया।
...
बड़ी बेटी की करनी थी शादी
हत्यारोपी की तीन लड़कियां और दो लड़के है। दिनेश ने बताया कि वह ट्रैक्टर चलाता था। इससे किसी तरह खर्च चलता था। बड़ी बेटी की शादी करनी है। इसके लिए उसने पिता से बात की थी। इस बात पर भी वह सहयोग के बजाय विवाद करने लगे।
..


60 कठ्ठा खेत होने बाद भी नहीं दिया था बोने
दिनेश की पत्नी इमरती ने बताया कि उसके पति दिनेश इकलौते पुत्र हैं। ससुर पत्ती दो वर्षों से खेत बोने नहीं देने दे रहे थे। वह लोग अनाज खरीद कर खा रहे थे। अप्रैल 2022 में गेहूं की फसल कटने पर गेहूं मांगा गया तो वह झगड़ा करने लगे।
..
दूसरी शादी करना चाहते थे पत्ती
पत्नी के निधन के बाद पत्ती दूसरी शादी करना चाहते थे। इसका विरोध भी बेटा और बहू करते थे। बेटा अक्सर अपने पिता को टोकता था कि इस उम्र में शादी करने पर लोग क्या कहेंगे। इस बात को लेकर भी पिता- पुत्र में कई बार झड़प हो चुकी थी।
...
बहन बोली-भाई से नहीं तोड़ेगी रिश्ता
उर्मिला ने बताया कि वह एक भाई-बहन हैं। उनकी शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पठखौली गांव में हुई है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे पट्टीदारी के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि आपके पिता की हत्या आपके भाई ने कर दी है। यह सुनते ही वह आननफानन मायके पहुंचीं। इसके बाद पुलिस उसे थाने पर ले गई। कुछ कागजों पर अंगूठा लगवाया। उर्मिला ने बताया कि उनके पिता चले गए हैं, वह भाई के घर ही रह रही है। उनके पिता बदसलूकी करते थे, इसलिए भाई से रिश्ता नहीं तोड़ेगी।
विज्ञापन

...
कोट
आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसके पिता पूरी संपति बेचना चाहते थे। आए दिन उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करते थे। इसी बात को पूछने के दौरान कहासुनी और मारपीट हुई। इससे गुस्से में उसने पिता की हत्या कर दी।
धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें