दुबौली नरहवा शुक्ल गांव के निवासी मिंटू अली उर्फ मिंटू शाह पर अंतरराज्यीय गौ तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य होने के चलते जनपद के तरयासुजान, कसया और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज है ही, गोरखपुर के शाहपुर, बेलीपार, चौरीचौरा, गुलरहिया और कैंट थाने में भी मुकदमा पंजीकृत है। एसटीएफ को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।
गौ तस्कर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को एसटीएफ ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। उसके खिलाफ जनपद के तरयासुजान, कसया और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गोरखपुर जनपद के भी विभिन्न थानों में में उस पर मुकदमा भी पंजीकृत है।
विज्ञापन
बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबौली नरहवा शुक्ल गांव के निवासी मिंटू अली उर्फ मिंटू शाह पर अंतरराज्यीय गौ तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य होने के चलते जनपद के तरयासुजान, कसया और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज है ही, गोरखपुर के शाहपुर, बेलीपार, चौरीचौरा, गुलरहिया और कैंट थाने में भी मुकदमा पंजीकृत है। एसटीएफ को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।
बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि वह पडरौना कोतवाली क्षेत्र में है। देर रात एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर के निर्देश पर इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, अभिलाष तिवारी, चंद्रभूषण सिंह, कांस्टेबल रणधीर सिंह और पडरौना के कोतवाल आरपी सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा ने घेराबंदी कर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रामकोला रोड स्थित छपरा बड़ी नहर पुल से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
वह काफी दिनों से गौ तस्करी में संलिप्त है। वह 15 जून 2022 को हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव को पिकअप से रौंदकर हत्या करने में भी वांछित था। तरयासुजान थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसकी कार्रवाई पुष्टि कोतवाल आरपी सिंह ने की है।