तमकुहीराज। थाना परिसर में मंगलवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग मांगा। तमकुहीराज इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने कहा कि दीपावली, गोवर्धन पूजा व छठ पर्व के अवसर पर अफवाहों से दूर रहे। व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान सादे वर्दी में भी तैनात किए जाएंगे। किसी तरह के संदेह की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे ताकि समय रहते अपराध को रोका जा सके और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस दौरान दिनेश सहानी, दीनानाथ यादव, सुविन्द चौहान, केशव राय, हेमंत सिंह, धर्मेंद्र मद्धेशिया, सुदामा गुप्ता, ओपी सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद