फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोटे अनाज के बताए गए लाभ

Thu, 06 Aug 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। कृषि विभाग की ओर से बीआरसी रामकोला में श्री अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों को मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई। सहायक तकनीकी प्रबंधक मारकंडेय तिवारी ने बताया कि मिलेट्स अत्यधिक पौष्टिक विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक व मैग्नीशियम आदि सूक्ष्म तत्वों से भरपूर होता है। श्री अन्न के उपयोग से शुगर का खतरा नहीं होता है। यह स्टार्च का अच्छा स्रोत होता है। इसके सेवन से शरीर को उच्च ऊर्जा मिलती है। एडीओ कृषि रक्षा रविंद्रनाथ यादव ने रागी, सांवा, कोदो, कंगनी, राम दाना, बाजरा, मक्का, ज्वार आदि की खेती व उसके लाभ को साझा किया। इस मौके पर सुनील कुमार मौर्या, अनिल विश्वकर्मा, सतीश कुमार, यशपाल सिंह अनुराग तिवारी, अनुराग तिवारी, वशिष्ठ कुशवाहा, साधना, अशोक, महेंद्र, वैभव द्विवेदी, रमेश कुमार, घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें