फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की दुबई में मौत

Fri, 09 Aug 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के धुसवा निवासी यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक (28) की दुबई में समुद्र में नहाते समय मौत हो गई है। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक एक सप्ताह पूर्व दुबई घूमने गए थे। स्वजनों का कहना है कि वहां उनके कई मित्र व्यवसायी हैं, जिन्होंने उन्हें आमंत्रित किया था। वह बुधवार को समुद्र में गोताखोरी करने मित्रों के साथ गए थे। लेकिन इसी दौरान उनका आक्सीजन लेबल गिरने लगा। आक्सीजन उपकरण को ठीक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी सांस फूलने लगी। मित्रों ने उन्होंने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें