रामकोला। क्षेत्र के धोधरही गांव में शनिवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के वित्तीय समावेशन निधि के तहत बडौदा यूपी बैंक की तरफ से सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को कमाई का कुछ अंश बचत के रूप में बैंक में जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।
आरएम मोहन सिंह ने कहा कि बैक के खाते में छोटी-छोटी बचत आगे चलकर लाभार्थी को बड़ा लाभ दिलाती है। बैंक की तरफ से बीस रुपये में दो लाख करने की योजना है। यह बीमा योजना का 18 से 70 वर्ष तक के उम्र के लोग लाभ ले सकते हैं। लीड बैंक अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि बैंको में जिनके खाते हैं, वे साइबर क्राइम से बचें। साइबर क्राइम करने वाले लोग अपने जाल में फसाकर आपके खाते में जमा पूंजी गायब कर देंगे। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि बैंकों में खाता रहने से ही सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे हो या गांव की महिलाएं, सभी का खाता होना जरूरी है।
इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य, शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, सूरज त्रिवेदी, रविंद्र कुमार कन्नौजिया, दीपक यादव, पूजा, गायत्री देवी, रीमा देवी, अजोरिया, बालिका देवी, जादूगर आदि मौजूद रहे।