पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में रविवार को ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर की तरफ से पांचवां जिला स्तरीय आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें सात शैक्षणिक संस्थानों के 250 प्रतिभागी शामिल हुए।
चैंपियंसशिप प्रतियोगिता में 50 मेडल जीतकर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कसया की टीम आल ओवर विजेता रही। वहीं 45 मेडल हासिल कर नवजीवन मिशन स्कूल की टीम फर्स्ट रनर रही। 30 मेडल प्राप्त कर गीता इंटरनेशनल स्कूल पडरौना द्वितीय रनर व 15 मेडल के साथ केदार हायर सेकंडरी स्कूल की टीम तृतीय रनर रही। इसमें प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल देकर हौंसला बढ़ाया गया। निर्णायक की भूमिका दीपक कुमार मद्धेशिया, अमरेंद्र,संजय, संजना श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव,बालेंद सिंह ने निभाई। वहीं सह निर्णायक में बिंदू गुप्ता, श्वेता वर्मा, मनीषा कुशवाहा, अजीत चौहान, धीरज यादव, अंकित गुप्ता, सोनू चौहान, खुशबू सिंह ने निभाई। मेडल जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को कसया थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष पांडेय, दिव्य सागर महाराज, डाॅ. संजय सिंह, मीरा बहन पुरस्कृत किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के अध्यक्ष राम विलास चौधरी ने बताया कि अक्तूबर में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता होना है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियाें को खेलने का मौका मिलेगा।