फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीलंकाई पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में चढ़ाया चीवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में मंगलवार को श्रीलंका से पहुंचे पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्यटकों ने मानव कल्याण, विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीलंकाई पर्यटकों की आवाजाही से बुद्धनगरी एक बार फिर बुद्धमय नजर आई। सुबह पर्यटकों का दल महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने तथागत की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए और चीवर अर्पित किया। इसके बाद कुछ देर मंदिर परिसर में बैठकर पूजा-अर्चना और ध्यान किया। पर्यटकों ने विश्व में शांति और सभी प्राणियों के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें