बुद्ध प्रतिमा का दर्शन कर बाहर निकलते श्रीलंका के पर्यटक। संवाद
पकवा इनार। कुशीनगर महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली बृहस्पतिवार को श्रीलंकाई पर्यटकों की आवक से गुलजा रही। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के उपमंडल कुशीनगर के प्रवेश द्वार से मंदिर और रामाभार स्तूप तक बुद्ध के उपदेश गूंजायमान होते रहे। इन स्थलों पर सिंहली भाषा में इतिहास का भी अवलोकन किया और एंड्रॉयड मोबाइल में तस्वीरें भी खींची। पांचवी शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रू-ब-रू हुए। भू स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया। अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप का दर्शन किया। परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना किया। विश्व शांति और कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। संवाद