फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध प्रतिमा के आगे नवाया शीश

Mon, 16 Mar 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर स्थित मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में रविवार को श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षुओं व पर्यटकों के दलों ने पहुंचकर पांचवी शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और विश्व शांति व कल्याण के लिए शांति पाठ भी किया। पुरातत्व विभाग के व्याख्या केंद्र के रास्ते श्रीलंकाई पर्यटकों का दल सुबह करीब 8:0 मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पहुंचा। जहां उन्होंने बुद्ध वंदना के साथ प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। प्रतिमा की ऐतिहासिकता व प्राचीनता की जानकारी भी मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से लिया। पर्यटकों का दल यहां से रामाभार स्तूप सहित प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी व बिहार के वैशाली के लिए रवाना हो गए। इनकी अधिक आवक से दिनभर चहल-पहल का माहौल बना रहा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें