फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं ने नवाए शीश

Thu, 31 Jul 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष भिक्षुओं और उपासक उपासिकाओं ने सूर्योदय और सूर्यास्त सै पहले विशेष पूजा-अर्चना किया। विश्व में शांति और कल्याण के लिए कामना की। इसके अलावा दिन भर उपासक उपासिकाओं की आवक बनी रही। कुशीनगर में प्रमुख बौद्ध दर्शनीय स्थल महापरिनिर्वाण मंदिर,मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप परिसर में लोगों की आवाजाही बनी रही। बौद्ध भिक्षु भंते अशोक ने बताया कि सुबह श्रीलंका के पर्यटकों व भिक्षुओं ने लेटी प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया। पूरा माहौल बुद्ध मय दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि कुशीनगर बौद्ध अनुयायियों के लिए पवित्र और पूजनीय स्थलों में से प्रमुख हैं। जन्म स्थान लुंबिनी, ज्ञान प्राप्ति स्थल बोधगया, प्रथम धर्मचक्र प्रवर्तन सारनाथ से भी अधिक महत्वपूर्ण स्थल है कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें