फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है योग

Wed, 21 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह योग शिविर लगा। इसमें कर्मचारियों ने विभिन्न योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि योग शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। शिविर को शिवशंकर तिवारी, अभय रंजन मिश्र, तुषार बोस, आनंद गुप्ता आदि ने संबोधित कर योग से होने वाले विभिन्न लाभ के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रशिक्षक ने कर्मचारियों को प्राणायाम, कपाल भाती, धनुरासन, स्कंद संचालन, ताड़ासन, शवासन, ग्रीवा संचालन, भद्रासन, पद्मासन, उत्तानपादासन, त्रिकोणासन, मत्स्यासन आदि का अभ्यास कराया।
इस दौरान खड्डा बीईओ सतेंद्र पांडेय, देव मुनि वर्मा, अमित सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, जिला समन्वयक सामुदायिक उपेंद्र गुप्ता, अखिलेश मिश्र, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


0000000
योग शिविर में शामिल होने के लिए जागरूक
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में मंगलवार को पतंजलि योगपीठ व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की तरफ से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें कसबा के लोगों को विश्व योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में शामिल होने की आली की गई।कस्बा के श्रीकृष्ण गौशाला परिसर से निकरी प्रभात फेरी जानकीनगर, स्वर्णनगर, पटेल नगर, जवाहर नगर, तुलसी नगर, आजाद नगर, किदवई नगर, गांधीनगर होते हुए जायसवाल धर्मशाला परिसर में समाप्त हुई। तहसील प्रभारी गुरुशरण जायसवाल ने कहा कि 21 जून को विश्व के अधिकांश देशों में योग दिवस मनाई जाएगी। इसी शुरूआत भारत से हुई है। इसलिए कस्बा के लोगों को इस शिविर में शामिल होकर निरोग करने के लिए योग के गुर सिखना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान सभापति मिश्र, प्रहलाद केशरी, राजेश जायसवाल, श्रीदयाल मिश्र, अजय गुप्ता, प्रहलाद वर्मा, राजेंद्र वर्मा, निर्मल अग्रवाल, राजेश्वर गुप्ता, अरविंद जायसवाल, अनुराग मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें