तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सात फरवरी शुक्रवार से 05049/05050 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से अमृतसर के लिए और प्रत्येक शनिवार अमृतसर से छपरा के लिए चलेगी। 14 फरवरी व 15 फरवरी को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। लोगों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के चलने से इस रूट के यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी। 05049/05050 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन सात फरवरी शुक्रवार से सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10:15 बजे छपरा से अमृतसर के लिए और प्रत्येक शनिवार की शाम 17:45 बजे अमृतसर से छपरा के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन की घोषित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन छपरा से 10:15 से चल कर सिवान के रास्ते 12:00 बजे थावे से रवाना होगी। 12:30 बजे तमकुहीरोड से, 12:57 बजे पडरौना से, 13:40 बजे कप्तानगंज से चलकर गोरखपुर पहुंचेगी।इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, बरेली, मुरादाबाद से, अंबाला कैंट, जालंधर सिटी होते हुए दूसरे दिन शनिवार को 13:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। दूसरे दिन शनिवार को ही वापसी में यह ट्रेन 17:45 बजे अमृतसर से चलकर 19:55 बजे कप्तानगंज से, 20:41 बजे पडरौना से, 21:28 बजे तमकुहीरोड से, 22:02 बजे थावे से, 22:45 बजे सिवान से होते हुए 23:55 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 और 15 फरवरी को स्थगित रहेगी।