फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थाई राजकुमारी के जन्मदिन पर की विशेष-पूजा अर्चना

Fri, 08 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
थाई मंदिर में बने चैत्य के सामने थाई राजकुमारी के जन्मदिन पर विशेष-पूजा अर्चना करते बौद्ध भिक्ष
विज्ञापन
पकवा इनार। थाईलैंड की राजकुमारी बजर कितियाभा के 45 वें जन्मदिन पर बौद्ध भिक्षुओं ने बृहस्पतिवार विशेष पूजा-अर्चना अर्चना की। इसमें बौद्ध भिक्षुओं उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

थाई मोनेस्ट्री के प्रमुख भिक्षु पी सोम पोंग की अगुवाई में थाई भिक्षु पी सोंक्रान, भिक्षु पी पवीन, भंते डाॅ. नंद रतन, भंते महेंद्र, भंते शीलवासा, भंते कुंचुक लामा, भंते नंदका, भंते राजेंद्र, भंते शील प्रकाश, भंते सागर, भंते आलोक, भंते विनय कीर्ति, भंते तेजेंद्र, भंते आलोक, भंते उपाली ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में धम्म मंत्रों के बीच तथागत का विशेष पूजा-अर्चना अर्चना किया। उन्होंने बुद्ध वंदना के साथ लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। इसके बाद थाई मन्दिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पूजन किया। इस मौके पर अंबिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, गौतम शर्मा, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें