फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिश्रौली डोल मेले का एसपी ले लिया जायजा

Wed, 28 Aug 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिश्रौली डोल मेले के दौरान सोहरौना गांव में उपजे विवाद की जानकारी होने पर एसपी संतोष कुमार मिश्र मंगलवार की देर शाम गांव पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद मातहतों से जरुरी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इसमें किसी भी स्तर से अराजकता फैलाने की कोशिश की गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोहरौना गांव में पूरे दिन चले विवाद के बाद देर शाम पुलिस अफसरों की मौजूदगी में डोल उठकर मिश्रौली मेले के लिए रवाना हो गया। डोल उठने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली तो वहीं गांव के लोगों ने भी सुकून महसूस किया। देर शाम मिश्रौली पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की भी है। ऐसे में अगर कोई अराजकता फैलाने का प्रयास करता है तो उसके साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। मेला स्थल का जायजा लेने के बाद एसपी वापस लौट गए। वहीं, विवाद के बाद मिश्रौली डोल मेले की रौनक फीकी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें