डीएम को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। सपा पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात की। इसमें डीएम को मांग पत्र सौंपकर कुबेरस्थान क्षेत्र के गांव सेमरा हर्दाे में हुए उत्कर्ष सिंह हत्याकांड के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। जिलाध्यक्ष रामअवध यादव की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उत्कर्ष सिंह की निर्मम हत्या से सभी लोग दुखी हैं। इस घटना का खुलासा नहीं होना दुखद है। घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया, लेकिन हत्या की वजह क्या रही इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया, मोहम्मद इलियास अंसारी, रणविजय सिंह, विरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।