पडरौना। हाटा नगर पालिका क्षेत्र के मदनी मस्जिद पर कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी की आईडी से भड़काऊ पोस्ट सपा नेता मनीष जगन मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इस मामले में सपा नेता जेल में बंद था। पुलिस अभी भी हाटा कस्बे में अलर्ट है और मस्जिद के पास आने-जाने वालों पर नजर रख रही है। हाटा कस्बा के निर्माणाधीन मदनी मस्जिद का नगर पालिका की ओर से जारी किए गए नक्शा से बढ़कर निर्माण करा लिया गया था। इसकी शिकायत सीएम तक पहुंची तो जांच में मस्जिद का कुछ हिस्से का निर्माण अवैध मिला। नगर पालिका प्रशासन ने मस्जिद के पक्षकारों को तीन बार नोटिस दिया, अतिक्रमण नहीं हटाने पर नौ फरवरी को अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया था।